Aditya Chopra And Rani Mukerji To Wed On February 10 In Jodhpur
फिल्म
निर्माता आदित्य चोपड़ा और बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी 10 फरवरी 2014
को शादी कर सकते हैं। बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार दोनों की शादी की तारीख और
जगह पक्की हो गई हैं, लेकिन अभी इसकी सार्वजनिक घोषणा नहीं की गई है और
इसे गोपनीय रखा गया है। बताया जाता है कि यह शादी जोधपुर के उम्मैद भवन
पैलेस में होगी। यह भी बताया जा रहा है कि यह शादी समारोह फरवरी के पहले दो
सप्ताह तक चलेगा। सूत्रों ने बताया कि जब रानी मुखर्जी नीता अंबानी के
जन्मदिन पर उम्मैद भवन पैलेस गई थीं, तभी इस भवन को अपनी शादी के लिए तय
कर लिया था।
No comments:
Post a Comment