Wednesday, 15 January 2014

Imran Hashmi Son Detected Cancer

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-imran-hashmi-son-detected-cancer-4493707-PHO.html
अभिनेता इमरान हाशमी के लिए सोमवार का दिन काफी तनाव लेकर आया। ख़बरों की मानें तो इमरान के बेटे अयान कैंसर की फर्स्ट स्टेज पर हैं। हिंदुजा अस्पताल में सोमवार को हुए अयान के तमाम टेस्ट के बाद कैंसर का पता चला है। रिपोर्ट में किडनी में कैंसर ट्यूमर होने की बात सामने आई है। जिसके बाद डॉक्टर बिना कोई देरी किए हुए अयान की सर्जरी की तैयारी में जुट गए हैं। कहा जा रहा है कि सर्जरी कर डॉक्टर कैंसर ट्यूमर को निकालेंगे। जिससे किडनी और शरीर के बाकी हिस्सों पर उसका असर ना पड़े। सर्जरी के बाद कीमोथैरेपी का पूरा सेशन चलेगा। ताकि बीमारी को जड़ से मिटाया जा सके। और अयान को नई जिंदगी मिल सके।
सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो इमरान का परिवार अयान की बीमारी को लेकर दूसरे डॉक्टरों से भी सलाह ले रहा है। जरूरत पड़ने पर अयान को इलाज के लिए यूएस भी ले जाया जा सकता है।
आगे पढ़िए पूरी खबर और देखिए इमरान और उनकी फैमिली की तस्वीरें

No comments:

Post a Comment