बीती रात मुंबई में आयोजित हुआ स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स 2014 का आयोजन तब
और खास हो गया जब बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और सलमान खान ने अपनी दुश्मनी को एक किनारे रख कर एक-दूसरे को गले लगाया।
जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा। इवेंट में मौजूद सभी लोगों की नजरें
उस समय ठहर गईं जब सलमान और शाहरुख ने एक-दूसरे से बात करना शुरू किया और
फिर गले लगाया। सलमान ने शो की होस्टिंग करते हुए पहले शाहरुख से बातचीत
शुरू की और जब शाहरुख स्टेज पर आए तो सलमान ने उन्हें गले लगा लिया।

No comments:
Post a Comment