हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री हर साल मुंबई पुलिस के लिए एक विशेष आयोजन करती है
जिसका नाम है 'उमंग'। इस आयोजन में बॉलीवुड के कई छोटे-बड़े स्टार शिरकत
करते नजर आते है। इस साल भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो कि पिछले
सालों की अपेक्षा ज्यादा शानदार रहा।
सिंगिग और डांसिग परफॉर्मेंस के अलावा इस इवेंट में एक मौका वो भी आया जब समारोह में मौजूद हर शख्स की नजर ठहर गई। उस समय अमिताभ बच्चन और सचिन तेदुंलकर दोनों एक साथ स्टेज पर मौजूद थे और सचिन ने पैर छूकर अमिताभ का आशीर्वाद लिया।
हांलाकि अमिताभ ने उनको रोकने की पूरी कोशिश की और कहा भी कि अरे नहीं
नहीं... इसकी क्या जरूरत है, लेकिन सचिन को तो आशीर्वाद लेना था और वो
उन्होंने लिया। सचिन तेदुंलकर को इस इवेंट में आशा भोंसले और अमिताभ बच्चन
द्वारा सम्मानित किया गया था।

No comments:
Post a Comment