बीती रात मुंबई में आयोजित हुए दि ग्लोबल इंडियन
म्यूजिक अवॉर्ड्स का कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा। इस इवेंट में ना सिर्फ
फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सिंगर्स मौजूद रहे, बल्कि बॉलीवुड की कई
एक्ट्रेसेस ने भी अपनी चमक बिखेरी।
सोनाक्षी सिन्हा से लेकर सनी लियोनी तक, कई बड़ी सेलिब्रिटी इस अवॉर्ड
शो में नजर आईं। सोनाक्षी ने इस मौके पर बैकलेस गाउन में नजर आईं और उनके
साथ उनकी मां पूनम सिन्हा भी थीं। सनी लियोनी काले रंग की ड्रेस में थीं और
उनके साथ उनके पति डेनियल वेबर भी थे।
इसके अलावा इस इवेंट में श्रेया घोषाल, आशा भोंसले, सोफी चौधरी, हनी
सिंह, मीका सिंह और शंकर महादेवन जैसे सिंगर्स मौजूद थे। श्रेया को 'सुन
रहा है ना तू' के लिए बेस्ट प्लेबैक फीमेल सिंगर का अवॉर्ड मिला। इस पैकेज
के जरिए हम आपको दिखाएंगे इस अवॉर्ड शो में शरीक हुए स्टार्स की तस्वीरें।

No comments:
Post a Comment