बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 'सत्यमेव जयते-2' की शूटिंग के पहले ही दिन रो पड़े। शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि शूटिंग के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराध
पर चर्चा हो रही थी। आमिर खान ने शो के बारे में बताया और फिर महिलाओं से
चर्चा करने लगे। महिलाओं ने जब आमिर को आपबीती सुनानी शुरू की तो वह कुछ
देर ध्यान से सुनते रहे, लेकिन फिर वह खुद को रोक नहीं पाए और रोने लगे।
आमिर महिलाओं की दास्तां सुन कर इतने दुखी हो गए थे कि शो की शूटिंग 30
मिनट के लिए रोकनी पड़ी। वह चाह कर भी खुद को शूटिंग के लिए तैयार नहीं कर
पा रहे थे। शो से जुड़े सूत्र ने कहा कि आमिर के साथ सत्यमेव जयते के
पिछले संस्करण के आखिरी एपिसोड में भी ऐसा ही हुआ था। वह बेहद संवेदनशील
हैं और दूसरों का दर्द सुनकर वह निशब्द हो जाते हैं।

No comments:
Post a Comment