Monday, 27 January 2014

Salman Khan To Take Blame For Jai Ho's Failure

http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-salman-khan-to-take-blame-for-jai-hos-failure-4504112-PHO.html
तो आखिरकार ये बात साबित हो ही गई कि आखिर सलमान खान को दबंग क्यों कहा जाता है। सलमान की लेटेस्ट फिल्म 'जय हो' को रिलीज हुए अभी सिर्फ तीन दिन ही बीते हैं और फिल्म की ठंडी ओपनिंग की जिम्मेदारी सलमान खान ने खुद अपने सिर पर ले ली है। सलमान के भाई सोहेल खान द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में कई न्यूकमर स्टार्स हैं तो कई भुला दिए गए सितारे भी हैं।
 
कुछ भी हो, फिल्म को चलाने का पूरा भार सलमान के कंधे पर था, लेकिन कमाई के मामले में 'जय हो' बॉक्स ऑफिस पर कोई छाप नहीं छोड़ पाई। हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा, 'अगर भगवान ने चाहा तो फिल्म सोमवार से चलना शुरू हो जाएगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी है। ये मेरी फॉल्ट है कि मैं अपने फैन्स को सिनेमाघरों तक नहीं ला पाया।

No comments:

Post a Comment